नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन विभाग को “मोहल्ला” बस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में लास्टमाइल कनेक्टिविटी में सुधार करना है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में जल्द ही 100 “मोहल्ला” बसें शुरू करने की योजना बनाई है, जोकि संकीर्ण और भीड़भाड़ वाली सड़कों और आवासीय व वाणिज्यिक केंद्रों से सेवा देंगी। परिवहन मंत्री ने पिछले सप्ताह परिवहन आयुक्त को भी पत्र लिखकर इस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने को कहा है। परिवहन विभाग उन फीडर बसों के अधिग्रहण के संबंध में डीएमआरसी के साथ भी परामर्श करेगा जोकि “मोहल्ला” बसों के रूप में चलेंगी। इन्हें भी अन्य इलेक्ट्रिक बसों की तरह नीले रंग में रंगा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर,आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक रहे मौहम्मद इशराक खान ने दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत करने के लिए योजना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोहल्ला बस सेवा दिल्लीवासियों के लिए बेहतरीन बस सेवा साबित होगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला बस सेवा के शुरू होने से सभी को फायदा होगा।
Related Posts
दहशत में दिल्ली: कनॉट प्लेस में हेलमेट से बिजनेसमैन की हत्या, रेलवे कर्मी का कत्ल, नाबालिगों का युवक पर चाकू से हमला
राजधानी दिल्ली में बीते मंगलवार को हत्या की तीन अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। पहली घटना कनॉट प्लेस इलाके…
जेईई मेंस में सौ फीसद अंक लाने वाले छात्र आस्तीक नारायण से मिले सीएम केजरीवाल, भेंट की बीकमिंग बाबा साहब अंबेडकर किताब
नई दिल्ली, जेईई मेंस की परीक्षा में 100 फीसद अंक लाने वाले आस्तीक नारायण ने सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल…
By listening to the Shiva Mahapurana, a person is liberated from all sins: Praveen Dixit Maharaj
Shiva Mahapuran Katha Commences with Kalash Yatra in Madipur Village ASHOK KUMAR NIRBHAY New Delhi: The Shiva Mahapuran Katha, a…