राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त महिलाओं के लिए ‘श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित

विशेष संवाददाता चिमन लाल

पुरस्कार राशि 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, आवेदन की अंतिम तिथि एक दिसंबर

झज्जर,

हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया हो। इस पुरस्कार में पाँच लाख रुपए की सम्मान राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने संपूर्ण बायोडाटा, उपलब्धियों का विस्तृत विवरण और संबंधित दस्तावेजों सहित आवेदन 01 दिसंबर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। पुरस्कार से जुड़ी योग्यता, मानदंड और आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट (www.wcdhry.gov.in) पर उपलब्ध है। योग्य महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कराएं, ताकि उनके उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *