राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लाईब्रेरी मे विधार्थियो को यातायात नियमों बारे किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशो के तहत रोहतक पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आमजन/छात्रो को यातायात नियमों बारे जागरुक किया जा रहा है। प्रभारी यातायात पश्चिम निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि जिला यातायात पुलिस द्वारा भगवान महावीर जैन लाईब्रेरी मे विधार्थियो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जागरुक किया गया है। इस दौरान आरटीए विरेन्द्र सिंह एचसीएस मुख्य अतिथि रहे। उप.नि. अमर कटारिया, यातायात स्टाफ स.उप.नि. राजेश, सुभाष गुप्ता व आईडीटीआर की टीम मौजूद रही है। स.उप.नि. राजेश ने विधार्थियो को कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग चालान से बचने के लिए बल्कि अपने जीवन की रक्षा के लिए करना चाहिए। इसके अतिरिक्त वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना चाहिए। यातायात व्यवस्था पर तैनात जवानों के आदेशों की पालना करनी चाहिए। इस दौरान विधार्थियो को यातायात नियमो की पालना करने बारे शपथ दिलाई गई। इस दौरान विधार्थियो को मोटर वाहन अधिनियम बारे भी बताया गया। उन्हे बताया गया कि धुंध/कोहरे के मौसम में वाहन चालक यह सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के माध्यम से लोगो मे यातायात नियमो की पालना करने बारे प्रेरित करना है तथा लोगो में नियमो की पालना करनी की आदत डालना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *