रैपिड एक्शन फोर्स, प्रभारी थाना शहर रोहतक व प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी के नेतृत्व मे निकाला फ्लैग मार्च

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत श्री किशोर कुमार सिंह कमाण्डेण्ट 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के पर्यवेक्षण में ए/194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी श्री एम.एल. मीणा सह कमांडेंट के नेतृत्व में फ़्लैग मार्च निकाला गया। जिला रोहतक मे रैपिड एक्शन फोर्स का शहर रोहतक व पुरानी सब्जी मंडी के एरिया मे फ़्लैग मार्च निकाला गया है। प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक रमेश कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील व ज़िला पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों को भयमुक्त करने, जनता में वर्दी के प्रति विश्वास जगाने, जनता का मनोबल बढ़ाने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा साथ ही भाईचारे के साथ अमन-चैन से रहने के लिए शहर रोहतक, मैन बाजार, नगरपालिका रोड, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन रोहतक, महारजा अग्रसेन रोड रोहतक व थाना के विभिन्न स्थानों की जानकारी जुटाने के लिए फ़्लैग मार्च निकाला गया।
सहायक कमांडेंट श्री एम.एल मीणा ने बताया कि फ़्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को भयमुक्त करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, उनका मनोबल बढ़ाने एवं क्षेत्र में नागरिकों को अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने के लिए प्रेरित करना, साथ ही इस क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सफ़ाई अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता को सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *