विशेष संवाददाता चिमन लाल
नियमों की अवहेलना करने वाले अनेक वाहन चालकों के काटे गए चालान
रोहतक
पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओ.पी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे हरियाणा श्री हरदीप सिंह दून के नेतृत्व में एक विशेष अभियान निंरतर चलाया जा रहा है। रोहतक पुलिस ने यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले के खिलाफ 15 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया है। विशेष अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले, गलत लेन मे वाहन चलाने वाले, अवैध रुप से गाडी पर लाल/नीली बत्ती लगाने व साइलेंसर को मॉडीफॉई करवाकर पटाखा ध्वनि उत्पन्न करने वालो के खिलाफ विशेष कार्यवाही की गई है। प्रभारी यातायात पश्चिम निरीक्षक जसबीर ने अभियान के दौरान नाकाबंदी करवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए है। दिनांक 15 से 21 दिसम्बर तक चलाये गये अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 56 वाहन चालको के चालान किये गये। गलत दिशा या गलत लेन मे वाहन चलाने वाले 98 वाहन चालको के चालान किये गये है। बुलेट बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाई कर पटाखा की ध्वनि उत्पन करने वाले 05 चालको के चालान किये गये। अवैध रूप से लाल नीली/बत्ती लगाकर चलने वालों पर भी कार्यवाही करते हुये 02 वाहन चालको के चालान किये गये है।
रोहतक पुलिस का मकसद वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालना करने की भावना जागृत करना है। ताकि वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करे।