रोहतक पुलिस की अवैध हथियारो की सप्लाई करने वालो के खिलाफ की बडी कार्यवाही

विशेष संवाददाता चिमन लाल

मोटरसाइकिल सवार दो युवको को अवैध हथियारो सहित किया गिरफ्तार

आरोपियो से 15 पिस्टल/देसी पिस्तौल, 34 रौंद व 3 मोबाईल फोन बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की स्पलाई करने वालो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम आरोपियो की धरपकड के लिये रोहतक झज्जर रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सीआईए-2 स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि दो युवक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा मे अवैध हथियारो सहित झज्जर रोड़ पर जलेबी चौक के पास सडक पर खडे है। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये जलेबी चौक पुल के पास बिना नम्बर की प्लेट की मोटरसाइकिल के पास खडे दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान रमन उर्फ कलसी पुत्र संजीव निवासी माजरी मौहल्ला शाहबाद करुक्षेत्र व रविन्द्र उर्फ बिन्द्र पुत्र अब्बल उर्फ अमरसिंह निवासी इन्द्रा विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर रमन के पास पिठ्ठू बैग से 9 देसी पिस्तौल व 23 रौंद और युवक रविन्द्र के पास से 6 पिस्तौल व 11 रौंद बरामद हुए है। जो दोनो युवकों से कुल 15 पिस्टल/देसी पिस्तौल व 34 रौंद बरामद हुये है। इसके अतिरिक्त आरोपियो से तीन मोबाईल फोन भी बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 44/2026 अंकित किया गया है।
जांच मे सामने आया कि दोनो आरोपी किसी एक्टिव गैंग के सदस्य है जिनका सरगना बाहर विदेश मे बैठा है जो फरार चल रहा है। दोनो युवक रोहतक मे एक्टिव किसी दूसरी गैंग के गुर्गो को अवैध हथियार व रौंद सप्लाई करने के लिये आये हुये थे। आरोपी रमन उम्र 23 साल व बारहवीं पास है जिसका पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ लडाई-झगडे का एक मामला दर्ज है। आरोपी पानीपत में कपडे के गोदाम पर काम करता है। आरोपी रविन्द्र भी पानीपत मे कपडे के गोदाम मे काम करता है। आरोपी की उम्र 27 साल है व दसवीं पास है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि जिला रोहतक पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये जनवरी माह मे 16 मामले दर्ज किये है जिसमे आरोपियो से 31 अवैध हथियार बरामद हुये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *