रोहतक पुलिस की “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अभियान के तहत कडी कार्यवाही

विशेष संवाददाता चिमन लाल

06 आरोपी गिरफ्तार, 12 की खोली गई हिस्ट्रीशीट, जघन्य अपराधो मे शामिल 13 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियो से 8 देसी पिस्तौल, 21 रौंद व 1 डोगा गन बरामद

रोहतक

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओ.पी. सिंह के मार्गदर्शन मे “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि यह अभियान 05 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलाया जायेगा। यह अभियान अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के उद्देश्य से चलाया गया है। जिला रोहतक पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 05 दिनो मे कडी कार्यवाही करते हुये फरार चल रहे 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान 12 आरोपियो को हिस्ट्री शीट खोली गई है। जो अपराधी व्यक्ति अपराध मे सक्रिय है उनकी जमानत को रद्द करवाने की कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त रोहतक पुलिस ने गत एक सप्ताह के दौरान जघन्य अपराधो मे शामिल 13 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गये आरोपियो की सम्पति इत्यादि की जांच की जांच रही है व सम्पति अटैच करने की कार्यवाही जारी है। जघन्य अपराधो मे गिरफ्तार किये गये आरोपियो से 8 देसी पिस्तौल/कट्टा, 21 रौंद व 1 डोगा गन बरामद किया गया है। रोहतक पुलिस ने वारदातो को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे आरोपियो को गिरफ्तार करने मे कामयाब रही है। जिससे होने वाली जघन्य वारदातो पर अंकुश लगा है। जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। फरार चल रहे आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *