काहनी निवासी महिला की हत्या के मामले मे वांछित चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
आरोपियो से 04 पिस्तौल, 10 रौंद, 10 खाली कारतूस व 2 मैगजीन बरामद
विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
सहायक पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री वाई.वी.आर. शशि शेखऱ ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओ.पी. सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान चलाया गया। अभियान 05 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलाया गया। इस दौरान जिला पुलिस द्वारा हत्या, हत्या का प्रयास, फॉयरिंग आदि जघन्य वारदातो में वांछित चल रहे 51 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान गिरफ्तार किये 22 अपराधी ऐसे है जिनका पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। करीब 8/10 अपराधियो की जमानत रद्द करवाने की कार्यवाही की जा रही है। 03 आरोपियो की सम्पति अटैच करवाई गई। आरोपियो से करीब 20 हथियार व 43 रौंद बरामद किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक रोहतक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार भौरिया के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 20.11.2025 को रात्रि के समय अपराधियों की धरपकड के लिये प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप निरीक्षक सतीश कादयान के नेतृत्व मे पुलिस टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की सपना हत्याकांड मे आरोपी सपना के पति की हत्या करने की फिराक मे है और लाढोत-बोहर रोड की तरफ है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये सीआईए-2 स्टाफ की टीम लाढोत-बोहर रोड की तरफ रवाना हुई। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने मोटरसाईकिल पर सवार चार युवको को काबू करने का प्रयास किया तो आरोपियो द्वारा पुलिस टीम पर फॉयरिंग की गईं। आरोपियो ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फॉयर किये। पुलिस टीम ने अपना बचाव किया। पुलिस टीम ने बहादुरी व तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियो पर आत्मरक्षा मे फॉयर करते हुए युवको को हथियार सहित काबू किया गया। पूछताछ मे सामने आया कि आरोपी सपना के पति की हत्या करने की फिराक मे घूम रहे थे। युवको की पहचान संजू निवासी काहनी, राहुल उर्फ़ रापडिया निवासी काहनी, अंकित उर्फ़ बाबा निवासी रुखी ज़िला सोनीपत व गौरव निवासी रुखी जिला सोनीपत के रुप मे हुई है। पुलिस द्वारा चारो घायल युवको को तुरंत ईलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया। युवको के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का प्रयोग करने आदि अपराध करने पर धारा 132, 221, 109(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर रोहतक में अभियोग अंकित किया गया। आरोपियों से 02 पिस्तौल, 02 देसी पिस्तौल, 10 रौंद, 10 खाली रौंद व 02 मैंगनीज बरामद हुई है।
गौरतलब है कि दिनांक 20.11.2025 को आरोपी संजू ने अपने साथियो के साथ मिलकर अपनी बहन व उसके देवर पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। गोली लगने के कारण सपना की मौत हो गई। आरोपियो के खिलाफ थाना सदर मे हत्या, हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत अभियोग संख्या 336/2025 अंकित है। सपना ने करीब 4 वर्ष पहले अपने गांव के ही सुरज के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए संजू ने अपनी बहन सपना की गोली मारकर हत्या की है। सपना को बचाने के लिए बीच में आए सपना के देवर साहिल को भी आरोपियों ने गोली मारी है जिसका पीजीआईएमएस रोहतक में ईलाज चल रहा है।