विशेष संवाददाता चिमन लाल
एएनसी स्टाफ की टीम ने दो गाड़ियों में सवार तीन युवकों को नशीले पदार्थ सहित किया काबू
युवको से 2 करोड़ 26 लाख रुपये कीमत का 452 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद
रोहतक
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशानिर्देशों अनुसार में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ रोहतक पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। एएनसी स्टाफ की टीम ने दो गाडियो मे सवार तीन युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। गाडियो से 2 करोड़ 26 लाख रुपये की कीमत का कुल 452 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला मे अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। अदालत से आरोपियों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
उप पुलिस अधीक्षक सांपला श्री राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार व स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ रोहतक की टीम गांव इस्माइला एनएच-9 पर मन्नत ढाबा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर फ्लाई ओवर रोहतक दिल्ली रोड नजदीक दीन बंधु सर छोटु राम पॉलटैक्निक सांपला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करनी शुरु की। दिल्ली की तरफ से आ रही दो गाडी (महेन्द्रा XUV 500 गाडी नम्बर एचआर31जे-1851) व दूसरी गाडी (जीप कम्पास एचआर41जे-7394) को रोकने का ईशारा किया गया। गाड़ी सवार युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम द्वारा कंडक्टर साइड का शीशा तोड़कर गाड़ी सवार दोनो युवको को क़ाबू किया गया। महेंद्रा गाड़ी सवार युवको की पहचान राहुल पुत्र कृष्ण व बिजेन्दर पुत्र सुबे निवासीगण गॉव गढबाल जिला सोनीपत के रुप मे हुई। जीप गाडी मे सवार युवक की पहचान दीपक पुत्र राजकुमार निवासी गॉव गढबाल जिला सोनीपत के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महेंद्रा XUV 500 से 253 किलोग्राम व 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गाड़ी जीप कंपास से 199 किलोग्राम व 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जो दोनों गाड़ियों से कुल 452 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। युवको के खिलाफ थाना सांपला मे अभियोग संख्या 497/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय बाजार में गांजा की कीमत करीब 2 करोड़ 26 लाख रुपये है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एक ही गांव के है तथा दोस्त है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आये है। आरोपियों को सोनीपत व रोहतक में गांजा सप्लाई करना था। आरोपी पहले भी उड़ीसा से नशीला पदार्थ लाकर रोहतक व सोनीपत में सप्लाई कर चुके है। अभी तक की जांच में सामने आया कि आरोपी पहली बार पुलिस के हाथ आये है। पुलिस रिमांड पर आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। नशीले पदार्थों के धंधे में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा। नशीला पदार्थ बेचने वाले, नशीला पदार्थ खरीदने वाले तथा आरोपियो को सहयोग करने वाले तथा शरण देने वाले सभी आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।