रोहतक पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ , पांच आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपियों द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग, मुठभेड़ मे गोली लगने से घायल एक आरोपी को पीजीआईएमएस कराया गया दाखिल

रोहतक
 
पुलिस अधीक्षक, रोहतक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों सहित घूम रहे है। सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उप.नि. सत्यवान के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम गठित कर रवाना किया। सुबह के समय करीब 5 बजे सीआईए-1 स्टाफ की टीम जसिया से धामड रोड के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान कार मे सवार 5 युवक संदिग्ध दिखाई दिये। सीआईए-1 स्टाफ की टीम कार के पास पहुची तो युवको ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। युवको ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फॉयर किये। पुलिस टीम ने अपना बचाव किया। पुलिस टीम द्वारा बहादुरी व तत्परता से कार्यवाही करते हुए युवको पर आत्मरक्षा मे फॉयर करते हुए युवको को हथियार सहित काबू किया गया। युवको की पहचान साहिल निवासी खेडी सापंला, प्रवीण निवासी सांपला, गौरव निवासी सांपला, मोहित उर्फ़ काला निवासी खेडी सांपला व सन्नी उर्फ़ चामरा निवासी देव कॉलोनी सांपला के रुप मे हुई है। आरोपी साहिल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल युवक को तुरंत ईलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया। युवको के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का प्रयोग करने आदि अपराध करने पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत थाना सदर रोहतक में अभियोग अंकित किया गया। मौके से अवैध हथियार, रौंद, तलवार, लाठी व गाडी को बरामद किया गया है।
जांच मे सामने आया कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तीन आरोपियो पर हत्या, लूट, स्नैचिंग, अवैध हथियार आदि के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के तार विदेशों तक जुड़े हुए है। विदेशों में बैठे इनके साथी व्यापारियों, डॉक्टर व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से फ़ोन आदि के जरिये फिरौती मांगते है।आरोपी ऐसे पीड़ित व्यक्तियों के घर, संस्थान आदि पर फायरिंग करके उनमे डर का माहौल पैदा करते है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अपने साथियों के कहने पर किसी वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहे थे। पुलिस द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *