रोहतक पुलिस के 06 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त   

विशेष संवाददाता चिमन

रोहतक

रोहतक पुलिस में कार्यरत 06 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभागार मे आयोजित विदाई समारोह में एएसपी श्री प्रतीक अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए हॉनरेरी निरक्षक जगबीर सिंह, हॉनरेरी निरीक्षक कर्मबीर, हॉनरेरी निरीक्षक रणबीर, उप.नि राजकुमार, उप.नि सुरेन्द्र सिंह व मुख्य सिपाही सुखवीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है।
एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। जवान के साथ-2 परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। पुलिस विभाग में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त  होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुलिस विभाग में भी सहयोग देते रहे। गांव लाढौत के रहने वाले हॉनरेरी निरीक्षक जसबीर सिंह ने 38 साल, जिला सोनीपत निवासी हॉनरेरी निरीक्षक कर्मबीर ने 37 साल, जिला झज्जर निवासी हॉनरेरी निरीक्षक रणबीर सिंह ने 36 साल, जींद निवासी उप.नि राजकुमार ने 34 साल, गांव बामला निवासी उप.नि सुरेन्द्र कुमार ने 33 साल व मुख्य सिपाही सुखवीर सिंह ने 14 साल से ज्यादा पुलिस विभाग मे कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *