रोहतक पुलिस को ऑपरेशन ट्रैक टाउन के दौरन मिली बड़ी सफलता

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक पुलिस की बलियाणा डबल मर्डर मामले के आरोपियो के साथ हुई मुठभेड़

तीन आरोपी काबू, आरोपियो से वारदात में प्रयुक्त 2 पिस्तौल, 3 रौंद व स्कूटी बरामद

रोहतक

पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 14.11.2025 को सुबह करीब 5:00 बजे रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ टीम की बलियाणा हत्याकांड मे फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सहित 03 आरोपियो के साथ मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी संजय को गोली लगी है व अन्य दो आरोपी मुठभेड़ मे भागने के दौरान चोट लगने के कारण घायल हुए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी श्री वाई. वी. आर शशि शेखर भी मौजदू रहे। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड के लिये प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम आईएमटी एरिया मे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त आईएमटी एरिया से तीन युवको को काबू करने के प्रयास किया तो आरोपी संजय द्वारा पुलिस टीम पर फॉयरिंग की गईं। संजय ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फॉयर किये। पुलिस टीम ने अपना बचाव किया। पुलिस टीम ने बहादुरी व तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय पर आत्मरक्षा मे फॉयर करते हुए युवको को हथियार सहित काबू किया गया। पूछताछ मे सामने आया कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति की हत्या करने की फिराक मे घूम रहे थे।
युवको की पहचान संजय पुत्र रामधारी निवासी बलियाणा, विरेंद्र उर्फ़ टिंकू पुत्र दलबीर व रोहित उर्फ़ काला पुत्र अजमेर निवासी कैंसरेटी के रुप मे हुई है। पुलिस द्वारा तीनो घायल युवको को तुरंत ईलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया। युवको के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का प्रयोग करने आदि अपराध करने पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत थाना आईएमटी में अभियोग अंकित किया गया। आरोपियों से हत्या की वारदात में प्रयुक्त 02 पिस्तौल, 03 रौंद व वारदात में प्रयोग सकूटी बरामद हुई है।
गौरतलब है कि आरोपियो ने दिनांक 07.11.2025 को गांव बलियाणा मे धर्मबीर व उसके बेटे दीपक की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियो के खिलाफ थाना आईएमटी मे हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

हत्या की वजह

धर्मबीर के दो बेटे सचिन उर्फ़ सागर व दीपक उर्फ़ टीनू है। सन् 2023 में गांव के ही युवक जगबीर पुत्र रामधारी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें धर्मबीर के बड़े बेटे सचिन का नाम आया था। जिसमे आरोपी सचिन गिरफ्तार होकर जेल मे बंद है। जगबीर के भाई सजंय ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपी संजय ने अपने अन्य 04 साथियो के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को दिनांक 07.11.2025 को सोनीपत पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान काबू किया जा चुका है। आरोपी संजय के खिलाफ मारपीट व लडाई झगडे के दो मामले थाना आईएमटी, रोहतक मे दर्ज है। आरोपी विरेन्द्र पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला थाना पुरानी सब्जी मंडी मे दर्ज है।

पुलिस टीम

निरीक्षक कुलदीप सिंह, स.उप.नि. विनोद दलाल, स.उप.नि. अमित दलाल, स.उप.नि. अनिल कुमार, स.उप.नि. अजय, स.उप.नि. रविन्द्र, मुख्य सिपाही योगेन्द्र, सिपाही प्रदीप व चालक मनोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *