होटल की आड मे चल रहा था वेश्यावृति का धंधा, 01 महिला व 03 युवक काबू
विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए सिविल लाइन व आर्य नगर क्षेत्र में स्थित होटल से 01 महिला व 03 लडको को काबू किया गया है। होटलों मे वेश्यावृति का अवैध धंधा चल रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक श्री वाई. वी. आर शशि शेखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नजदीक अप्पू घर व एमडीएन स्कूल के नजदीक होटलों मे वेश्यावृति का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर होटल की तरफ रवाना किया गया। नजदीक कोर्ट रोहतक, नजदीक अप्पू घर व नजदीक एमडीएन स्कूल के स्थित होटलों मे पुलिस टीम नें फर्जी ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा गया। प्रभारी थाना महिला द्वारा अलग-2 टीमों का गठन कर अलग-2 होटलों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटलों से एक युवती व तीन युवकों को काबू किया गया। आरोपियो के खिलाफ धारा 3,4,5,6,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 व धारा 143(2), 144(2) बीएनएस के तहत थाना आर्य नगर मे दो मामले व थाना सिविल लाइन मे एक अभियोग अंकित किया गया। चारो आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।