रोहतक पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में परेड का आयोजन

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

पुलिस लाईन रोहतक में आज सोमवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। सभी प्रभारी थाना व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। परेड मे जिला रोहतक के सभी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय ऑफिस व जिला मे तैनात सभी जवानो ने हिस्सा लिया। रोहतक पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाईन में अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान जवानों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने बारे जानकारी दी गई। जिला पुलिस हर प्रकार की विषम स्थिति से निपटने के लिए तैयार है सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *