रोहतक पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चार युवको को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

युवको से दो देसी पिस्तौल व 06 रौंद बरामद
 
रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए चार युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से दो देसी पिस्तौल व 6 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही राजेश के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सुखपुरा की टीम गोहाना गोल चक्कर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये आउटर बाईपास सनसिटी हाईटस के साथ कच्चे रास्ते पर बैठे दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान राहुल पुत्र बलवान निवासी गांव हाट ज़िला जींद व सचिन पुत्र बलवंत निवासी गांव कोसली जिला रेवाडी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर राहुल के के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रौंद व सचिन से दो रौंद बरामद हुए। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 307/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी राहुल के खिलाफ गोहाना में अवैध हथियार रखने व सफीदों में अवैध शराब की तस्करी का मामला दर्ज है।
मुख्य सिपाही प्रवीण के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये लाढोत आउटर बाईपास के पास लाढौत रोड की तरफ से आ रहे दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान योगेश उर्फ़ लम्बू पुत्र राहुल निवासी नेहरु कॉलोनी रोहतक व सहवाग पुत्र महिपाल निवासी गांव पांची जिला सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर योगेश के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रौंद व सहवाग के पास से दो रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 306/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी योगेश के खिलाफ शहर गोहाना में लड़ाई झगड़े का एक मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *