रोहतक पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार एक देसी पिस्तौल व 10 कारतूस के साथ किया काबू

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व 10 रौंद बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व मे पुलिस चौकी घिलौड की टीम गांव जसिया के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान समुन्द्र पुत्र जयनारायण निवासी दिल्ली के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 10 रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 279/2025 अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *