रोहतक पुलिस ने किया शराब ठेके व सेल्समैन पर गोली चलाने की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपियो से तीन देसी पिस्तौल, 06 ख़ाली मैगज़ीन व एक जिंदा कारतूस बरामद

रोहतक
 
रोहतक पुलिस की टीम ने भैणी सुरजन में स्थित शराब ठेके व सेल्समैन पर गोली चलाने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उप पुलिस अधीक्षक महम रिषभ सोढी ने बताया कि सुखपुरा चौक निवासी अंशुल की शिकायत के आधार पर थाना महम मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि 15.10.2025 को अज्ञात युवको द्वारा गांव भैणी सुरजन मे शराब ठेके पर फॉयरिंग की गई। इस दौरान सेल्समैन को गोली लगी थी। युवक जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये। मामले की जांच प्रभारी पीओ स्टाफ उप.नि. कृष्ण व प्रभारी थाना महम उप.नि. सुभाष द्वारा संयुक्त रूप से अमल में लाई गई। जांच के दौरान 17.10.2025 को आरोपी मनीष निवासी भैणी सुरजन, गोविन्द व साहिल निवासी गांव सैमाण को महम बाईपास से गिरफ्तार किया गया।

वारदात का खुलासा

आरोपी मनीष की पीड़ित अंशुल के साथ शराब के ठेके में हिस्सेदारी कर रखी थी। आरोपी मनीष के गांव भैणी सुरजन मे शराब के ठेके है। ठेके पर दोनों का आपस मे विवाद हो गया था। जिस कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो द्वारा ठेके पर रैकी की गई थी। आरोपियो से अवैध तीन देसी पिस्तौल, 06 ख़ाली मैगजीन व एक रौंद बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *