रोहतक पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जवानो को दिलाई गई शपथ   

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक   

रोहतक पुलिस द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिला रोहतक मे तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में अवगत कराया। इस साल 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया है। “मेरा भारत मेरा वोट” की थीम जिसका नारा भारतीय लोकतंत्र के केंद्र मे नागरिक अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया है। इस दिवस की शुरुआत 25 जनवरी 2011 से हुई थी। इसका उद्देश्य है कि मतदाओ की मतदान के प्रति जागरुक करना है व मतदान करने के प्रति सभी का रुझान बढे। 18 साल व उससे उपर के सभी व्यक्तियो को निष्पक्ष होकर मतदान अवश्य करना चहिए। सभी प्रभारी थाना के नेतृत्व मे पुलिस थानो मे जवानो को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *