रोहतक रेंज के हैड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर तक के कर्मचारियों की सुविधा के लिए जारी की गई अस्थाई वरिष्ठता सूची

आईजी राकेश कुमार आर्य के आदेश अनुसार जारी की गई वरिष्ठता सूची, कोई भी पुलिस कर्मचारी ऑनलाइन/ऑफलाइन देख सकता है अपनी वरिष्ठता

रोहतक रेंज में तैनात पुलिस कर्मचारियों की सुविधा व उनकी भलाई को मद्देनजर रखते हुए रेंज स्तर की अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी की गई है। पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य के आदेश अनुसार रोहतक रेंज में तैनात मुख्य सिपाही से उपनिरीक्षक पद के कर्मचारियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए अनुमानित वरिष्ठता सूची जारी की गई है। रेंज स्तर पर जारी की गई प्रयोगात्मक वरिष्टता सूची को कोई भी कर्मचारी ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी तरह से देख सकता है। जारी की गई वरिष्ठता सूची में यदि किसी कर्मचारी को अपनी सीनियरिटी बारे कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 20 दिन के अंदर उचित माध्यम से रेंज कार्यालय रोहतक में प्रस्तुत कर सकता है। वरिष्ठता सूची में मुख्य सिपाही से उपनिरीक्षक पद के कर्मचारियों की वरिष्ठता दर्शाई गई है। इसी प्रकार से (ईसीसी) एग्जीक्यूटिव क्लैरिकल काडर (अंग्रेजी व लेखा शाखा) के कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची भी अलग से बनाई गई है। यदि उपरोक्त निर्धारित अवधि के दौरान कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती तो जारी की गई वरिष्ठता सूची में कोई विसंगति ना मानते हुए इसे अंतिम माना जाएगा।
आईजी राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश अनुसार रेंज कार्यालय रोहतक से जारी की गई वरिष्टता सूची के मुताबिक रोहतक रेंज के अंतर्गत चारों जिलों रोहतक, झज्जर, भिवानी तथा चरखी दादरी में तैनात सब इंस्पेक्टर पद के 199 पुरुष तथा 33 महिला कर्मचारियों के नाम क्रम संख्या अनुसार शामिल हैं। वहीं सहायक उपनिरीक्षक पद के 117 महिला तथा 955 पुरुष कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। अस्थाई वरिष्ठता सूची में ईसीसी (अंग्रेजी एवं लेखा शाखा) के रोहतक रेंज के 32 अकाउंट ब्रांच तथा 67 इंग्लिश ब्रांच में तैनात कर्मचारियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। जिन्हें आपत्ती उपरांत स्थाई वरिष्ठता सूची तैयार होने पर अलग से प्रदर्शित किया जाएगा। वरिष्ठता सूची में सोनीपत सहित रोहतक रेंज के अंतर्गत चारों जिलों में मुख्य सिपाही के पद पर तैनात 115 महिला व 579 पुरुष मुख्य सिपाहियों सहित 694 कर्मचारियों के नाम दर्शाए गए हैं। आईजी श्री राकेश कुमार आर्य ने बताया कि उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों की सुविधा एवं पारदर्शिता को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठता सूची को ऑनलाइन http://igroh.haryanapolice.gov.in पर अपलोड किया गया है। जिसे कोई भी पुलिस कर्मचारी उपरोक्त वेबसाइट पर क्लिक करके देख सकता है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठता सूची को रेंज के अंतर्गत चारों जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजा गया है। कर्मचारियो की सुविधा को देखते हुए वरिष्ठता सूची को सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑफलाइन चस्पाने के निर्देश दिए गए हैं। सूची में प्रदर्शित वरिष्ठता के संबंध में किसी पुलिस कर्मचारी को यदि कोई आपत्ति है तो वह पूर्ण विवरण सहित रेंज कार्यालय रोहतक में अपना निवेदन दे सकता है। अस्थाई वरिष्ठता सूची में दर्शाए गए जिला सोनीपत के कर्मचारियों के नामों को बाद में अलग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *