विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने 4 लाख 37 हजार रुपये की ठगी की वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना आईएमटी उप.नि. पंकज कुमार ने बताया कि गांव आसन निवासी कमल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के पास व्हाटसअप पर कॉल आयी। जिसने उसे बताया कि वह उसका भांजा अमेरिका से बात कर रहा है। कमल का भांजा भी अमेरिका मे ही रह रहा है। युवक ने कहा कि उसका दोस्त कलकता अस्पताल मे भर्ती है उसको रुपयो की जरुरत है। युवक ने कहा कि वह उसको कल रुपये भेज देगा। कमल ने उनकी बातो मे आकर अलग-2 ट्रांजैक्शन मे कुल 4 लाख 37 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। युवक कमल से बार-2 और रुपये भेजने बारे कहा। कमल ने अपनी बहन के पास कॉल कर अपने भांजे का नम्बर लेकर बात की तो पता चला कि कमल के साथ साइबर ठगी हुई है। मामले की जांच उप.नि. विनोद द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 08.09.2025 को आरोपी हर्षित निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। गिरोह मे शामिल रहे आरोपी पार्थ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।