लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे हैं रैन बसेरे : डीसी

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रैन बसेरों की नियमित जांच के साथ ही लोकेशन संबंधित साईन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें अधिकारी

झज्जर,

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं। कोई भी गरीब, जरूरतमंद व्यक्ति रात के समय खुले में ना रहे, इसके लिए ठंड से बचाव को लेकर रात के समय इन रैन बसेरों में आश्रय ले सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। डीसी ने बैठक के दौरान रेडक्रास सोसायटी से जुड़े बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की। डीसी ने कहा कि रेडक्रॉस के साथ ही संबंधित विभागों द्वारा नया बस स्टैण्ड झज्जर, रेडक्रॉस भवन, बेरी में नगरपालिका कार्यालय भवन, बहादुरगढ़ में गरीबों व निराश्रितों के ठहरने के लिए रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं।
डीसी ने रेडक्रास सोसायटी, संबंधित अधिकारी, सचिव नगर परिषद व नगरपालिका को निर्देश दिए हैं कि इन रैन बसेरों में गरीबों व निराश्रितों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारपाई, गद्दे, रजाई, कम्बल, चाय-पानी, पीने के पानी, टॉयलेट इत्यादि की व्यवस्था तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर इन रैन बसेरों की लोकेशन से संबंधित साईन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि रात के समय शहर में घूमने वाले निराश्रितों को इन रैन बसेरों में पहुंचाया जा सकें। सर्दी के मौसम में उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *