विशेष संवाददाता चिमन लाल
पात्र अपने आवेदन फार्म 30 नवंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग के स्थानीय कार्यालय में करवायें जमा
रोहतक,
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य मुद्दों मीडिया एवं साहित्य में सराहनीय कार्य किया हो। वे नाम/आवेदन फार्म दस्तावेजो सहित प्रोफार्मा में भरकर जिला विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय कमरा संख्या 4 में 30 नवंबर 2025 तक जमा करवाए। इसके बारे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262-247135 पर भी संपर्क कर सकते है।