विश्व पत्रकार महासंघ द्वारा मध्य प्रदेश के विदिशा के पत्रकारों को दी नई जिम्मेदारी 

अशोक कुमार निर्भय /  वरिष्ठ संवाददाता 

नई दिल्ली। विगत दिनों जिला विदिशा मध्य प्रदेश में विश्व पत्रकार महासंघ के द्वारा जिला शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राहुल रघुवंशी जिला अध्यक्ष के रूप में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ शपथ ग्रहण के साथ पद स्वीकार किया। अपने आभार भाषण में रघुवंशी ने कहा कि मैं विश्व पत्रकार महासंघ के निर्देशानुसार बड़ी जिम्मेदारी से विदिशा जिले के सभी पत्रकार साथियों के लिए हमेशा तन मन और धन से हर पल समर्पित रहूंगा और पत्रकार साथियों को प्रत्येक रविवार को पत्रकार दरबार लगाकर उनकी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों से वाकिफ होते हुए सभी पत्रकार साथियों को निर्भीक और निष्पक्ष सत्य समाचार प्रकाशित करने की प्रेरणा दूंगा।इसी क्रम में उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकारों को विश्व पत्रकार महासंघ के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व पत्रकार महासंघ संजय शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव विश्व पत्र महासंघ श्रीमती गीता शुक्ला , प्रदेश ,अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) , सदस्य केंद्रीय मुख्य सभा( अजब सिंह मीना), प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) ,सदस्य केंद्रीय मुख्य सभा ( अशोक गुर्जर), प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश ) सदस्य केंद्रीय मुख्य सभा ( शिव शंकर त्रिपाठी) प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, सदस्य केंद्रीय मुख्य सभा ( विक्रम गोस्वामी) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सदस्य केंद्रीय मुख्य सभा, ( राजेश कैंडल ) विश्व पत्रकार महासंघ दिल्ली प्रदेश के प्रभारी तथा केंद्रीय मुख्य सभा के सदस्य अशोक निर्भय , दिल्ली प्रदेश के महासचिव तथा सदस्य केंद्रीय मुख्य सभा ( मणि आर्य ) बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ,
इनके अलावा मानवाधिकार के महामंत्री आनंद झझार , कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी समाजसेविका तथा सुरक्षा की दृष्टि से विदिशा जिला के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया । अगले दिन  को विदिशा जिला के कलेक्टर महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय को विश्व पत्रकार महासंघ का मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल पत्रकार आयोग का गठन हो इसके लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया और कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *