विशेष संवाददाता चिमन लाल
बांग्लादेश व मुस्लिम कट्टरपंथियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका
रोहतक
बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार नरसंहार और हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में भिवानी स्टैंड पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त हिंदू समाज के आवाहन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया और हाथों में भगवा ध्वज लेकर बांग्लादेश व मुस्लिम कट्टरपंथियों के विरुद्ध नारेबाजी की व इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका गया। मुख्य वक्ता तिलक राज ने कहा कि बांग्लादेश में इस्लामी उग्रवाद और कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदू समाज को योजना तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जो न केवल मानवता बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है। समस्त हिंदू समाज ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठा और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित कराएं।
महामंडलेश्वर कपिल पुरी जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि समस्त हिंदू को एक होना होगा व रोहतक शहर में सभी हिंदुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिसने भी अपनी दुकान व मकान मुस्लिमों को रुपयों के लालच में किराए पर दे रखा है वह अपनी दुकान व मकान मुस्लिमों से खाली करवाएं। महामंडलेश्वर अनभुतानंद जी ने कहा कि मुस्लिमों से हम कितना भी भाई चारा बना ले उनके लिए हिंदू सिर्फ और सिर्फ चारा है। विरोध प्रदर्शन में जगदानंद जी ,महंत थानेश्वर दास जी आदि प्रमुख संत चरणजीत खट्टर जी, तिलक राज, राजीव मलिक, अमित, गुलशन निझावन, विजय चुग, श्रवण सैनी, केशव, कमल सुनेजा, महेंद्र, प्रिंस आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।