विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने झज्जर सिटी एरिया से शटरिंग प्लेट चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सुनीता ने बताया कि विकास निवासी भट्टी गेट झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया की उसने शटरिंग स्टोर कर रखा है। झज्जर में कई जगह पर उसका शटरिंग का काम चला हुआ है। 3 दिन पहले एक लड़का उससे काम मांगने के लिए आया। जिसने अपना नाम सोनू निवासी चरखी दादरी बताया, उसने उसको काम पर रख लिया। 27 अगस्त 2025 को वह एक और अनजान लड़के को लेकर आया और उसकी दिल्ली गेट साइट से करीब 200 से 250 प्लेट पिकअप गाड़ी में चोरी करके ले गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में चोरी का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही अनूप कुमार की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोमबीर निवासी हनुमान गेट भिवानी, कुलदीप निवासी चरखी दादरी और मोतीराम निवासी चरखी दादरी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। एक आरोपी आरोपी मोतीराम को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया वहीं अन्य दोनों आरोपी कुलदीप और सोमवीर को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सुनीता ने बताया कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी को भी अपनी दुकान पर न रखें और ना ही किराए पर मकान दें क्योंकि ऐसा व्यक्ति कोई भी आपराधिक वारदात कर सकता है।