नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल के लिए टीम लगभग फाइनल हो गई है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर चाय पार्टी की।
इस पार्टी के लिए नई सरकार के मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले संभावित सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया था। मतलब साफ है कि चाय पार्टी में आने वाले नवनिर्वाचित सांसदों में से ही नए मंत्रियों का चयन होने वाला है।
नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में कई नए चेहरे दिखने वाले हैं। कुछ मंत्रियों को दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंत्रिमंडल में पार्टियों की हिस्सेदारी के अलावा क्षेत्रीय, जातीय और राज्यवार समीकरण देखने को मिल सकते हैं। मोदी शाम 7:15 बजे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोदी के साथ-साथ उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे।
मोदी की चाय पार्टी… किन नेताओं को आया बुलावा?
- अमित शाह
- जेपी नड्डा
- राजनाथ सिंह
- नितिन गडकरी
- एस जयशंकर
- पीयूष गोयल
- प्रल्हाद जोशी
- जयंत चौधरी
- जीतनराम मांझी
- रामनाथ ठाकुर
- चिराग पासवान
- एचडी कुमारस्वामी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- अर्जुन राम मेघवाल
- प्रताप राव जाधव
- रक्षा खड़से
- जितेंद्र सिंह
- रामदास अठावले
- किरेन रिजिजू
- राव इंद्रजीत सिंह
- शांतनु ठाकुर
- मनसुख मांडविया
- अश्विनी वैष्णव
- बंडी संजय
- जी किशन रेड्डी
- हरदीप सिंह पुरी
- बीएल वर्मा
- शिवराज सिंह चौहान
- शोभा करंदलाजे
- रवनीत सिंह बिट्टू
- सर्वानंद सोनोवाल
- अन्नपूर्णा देवी
- जितिन प्रसाद
- मनोहर लाल खट्टर
- हर्ष मल्होत्रा
- नित्यानंद राय
- अनुप्रिया पटेल
- अजय टम्टा
- धर्मेंद्र प्रधान
- निर्मला सीतारमण
- सावित्री ठाकुर
- राम मोहन नायडू किंजरापु
- चंद्रशेखर पेम्मासानी
- मुरलीधर मोहल
- कृष्णपाल गुर्जर
- गिरिराज सिंह
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- श्रीपद नायक
- सीआर पाटिल
- मनसुख मांडविया
- पंकज चौधरी
- सुरेश गोपी
- के अन्नामलाई
कौन-कौन से मंत्रालयों को अपने पास रखेगी BJP?
मंत्रालयों को लेकर जानकारी आई है कि भारतीय जनता पार्टी भारी-भरकम वाले विभावों को अपने ही पास रखेगी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि बीजेपी किसी भी कीमत पर भारी-भरकम विभागों को नहीं छोड़ेगी। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी गृह और रक्षा मंत्रालय के अलावा संसदीय कार्य मंत्रालय, वित्त, विदेश, शिक्षा और संस्कृति मंत्रालयों को अपने पास रख सकती है। उसके अलावा I&B मंत्रालय भी बीजेपी अपने पास रख सकती है।