शहर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, 20 बेसहारा पशुओ को पकड़कर निगम की गौशाला में छोड़ाः- निगमायुक्त धर्मेन्द्र सिंह

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है। पूर्व में हुई बैठक के दौरान सफाई शाखा के अधिकारियो को निर्देश दिए गए थे कि सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाये तथा विशेष सफाई अभियान चलाये जाये। नगर निगम की टीमें प्रातः के समय से ही सफाई कार्य में लग गई थी, जिन द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शौचालयो की सफाई का कार्य एवं मुख्य मार्गो की सफाई का कार्य करवाया गया। मुख्य मार्गो की सफाई के लिए इस्तेमाल की जा रही मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनो के कार्य की भी निरंतर निगरानी की जा रही है तथा इस बारे निर्देश दिए गए कि स्वीपिंग मशीनो को रात के समय ज्यादा से ज्याद इस्तेमाल में लाया जायेगा ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बाधित न हो सके। सफाई शाखा के अधिकारियो को आदेश दिए जा चुके है निरंतर सफाई कार्य की निगरानी की जाये तथा सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जाये।
धर्मेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा बेसहारा पशुओ को पकड़वाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है तथा आज भी निगम द्वारा 20 पशुओ को पकड़वाकर, नगर निगम, रोहतक की पहरावर गौशाला में छुड़वाया गया। नगर निगम द्वारा पशुओ को पकड़वाने का कार्य निरंतर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *