शिवाजी कॉलोनी एरिया मे फोन छीनने की वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने शिवाजी कॉलोनी एऱिया मे फोन छीनने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि राजेन्द्रा कॉलोनी निवासी संजय की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 31.12.2025 को संजय किसी काम से सब्जी मंडी आया हुआ था। संजय वापिस अपने घर की तरफ जा रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवको ने संजय के हाथ से मोबाइल फोन छीना औऱ मौके से फरार हो गये। मामले की जांच मुख्य सिपाही सुभाष द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 01.01.2026 को आरोपी निट्टू पुत्र जयभगवान निवासी रामनगर कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *