शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड 52 लाख रुपये की धोखाधडी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड 52 लाख रुपये की हुई धोखाधडी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को अदालत के आदेश पर 09 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर क्राईम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हाल सनसिटी हाईट, सेक्टर-36 निवासी विजय की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि विजय थोडा बहुत शेयर मार्केटिंग का काम करता है। उसके पास मीना के नाम से व्हाटसअप मैसज आये जिसमे उसको ऑनलाइन स्टोक ट्रेडिंग सीखने बारे बताया। विजय ने उनकी ऑनलाइन क्लास ज्वाइन की। दिनांक 23.04.2025 को विजय को रेट फाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शेयर के लिये 10 लाख रुपये जमा करने बारे कहा। विजय के द्वारा रुपये भेजने पर पोर्टल पर शेयर 10 से 15 प्रतिशत ज्यादा दिखाने लगे। जिसके बाद उससे सैफइंश्योर वेल्थ के अंकाउट मे 1 करोड 22 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये। उनके द्वारा बनाये गये अंकाउट मे विजय को प्रॉफिट दिखाकर 2 करोड 23 लाख रुपये दिखाया। विजय ने उनकी बातो मे आकर कुल 1 करोड 52 लाख ट्रांसफर कर दिये। विजय ने अपने रुपये निकालने चाहे तो उसकी रिकवेस्ट को रिजेक्ट कर दिया। विजय ने कॉल किया तो मोबाइल नम्बर बंद मिला। मामले की जांच पीएसआई प्रतीक द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 10.09.2025 को आरोपी ईफतिखार निवासी बडौदरा, गुजरात, सोवन निवासी कोलकाता, बोरीसा सीलपाडा, पश्चिम बंगाल व सोमनाथ पुत्र लक्ष्मण निवासी कैनिंग टाउन मिठाखाली, पश्चिम बंगाल को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। आरोपियो के खिलाफ गुजरात मे मामले दर्ज है। आरोपी अन्य मामले मे गिरफ्तार होकर राजकोट जेल, गुजरात मे बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *