शेयर मार्केट में पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर, लाखों रुपए की ठगी करने के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने झज्जर निवासी एक व्यक्ति के साथ नौ लाख से ज्यादा का साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह फेसबुक अकाउंट पर शेयर मार्केट में पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने से संबंधित वीडियो देख रहा था तभी उसके पास एक नंबर से ग्रुप का लिंक आया जिसको उसने ज्वाइन कर लिया। जिसमें उसे भी शेयर मार्केट में पैसे लगाने के लिए कहा गया तो उसने अलग-अलग समय पर 9 लाख से ज्यादा रुपए शेयर मार्केट में लगा दिए। जिन्होंने उसे बताया कि आपके द्वारा लगाए गए पैसे चार गुना हो गए हैं। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्होंने और ज्यादा पैसे खाते में डालने के लिए कहा। तब उसे समझ में आया कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम में तैनात सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने अंकित निवासी उत्तर प्रदेश को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पकड़ा गया आरोपी पहले ही किसी अन्य आपराधिक मामले में उत्तर प्रदेश की जेल में बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *