सडक़ सुरक्षा माह के तहत ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सांझा चेकिंग अभियान

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

सडक़ सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त सचिन गुप्ता द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आर.टी.ए. टीम द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से ओवरलोडिंग वाहनों की जांच हेतु सांझा ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों के ओवरलोड वाहनों की गहन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सडक़ सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सडक़ों की क्षति भी होती है। ऐसे में भविष्य में भी इस प्रकार के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक भार न ढोने की अपील की है, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी (यातायात पुलिस) जसबीर सिंह, परिवहन निरीक्षक जसबीर नरवाल, परिवहन उप-निरीक्षक संदीप गुलिया तथा सहायक उप-निरीक्षक राजेश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *