समझदारी और सावधानी ही बचा सकती है साइबर अपराधियों से: एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया

विशेष संवाददाता चिमन लाल

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस ने की एडवाइजरी जारी

रोहतक

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि साइबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन समझदारी और सावधानी से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। आमजन को साइबर अपराधों से बचने के लिए सचेत रहना होगा। साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बडा हथियार है। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्न बातों का रखें ध्यान:
1 ऑनलाइन खरीदारी करते समय चेक करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी।
2 अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड ना करें।
3 एटीएम बूथ से कार्ड के द्वारा ट्रांजैक्शन करें तो अपना पिन किसी को ना बताए ना दिखाएं।
4 ट्रांजैक्शन करने में असमर्थ होने पर किसी भी अपरिचित व्यक्ति की सहायता ना लें।
5 किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे। डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर ना करें।
6 धोखाधड़ी होने की स्थिति में बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपने बैंक को सूचित करें।
7 ऑनलाइन नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि ट्रांजेक्शन हमेशा अपने पर्सनल कंप्यूटर/लैपटॉप या फोन पर करें।
8 किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक ना करें।
9 मौजूदा नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें।
अगर कोई व्यक्ति साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत भारत सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें। साथ ही बताया की इसके अलावा अगर किसी कार्यवंश 1930 नंबर नहीं मिलता है तो आमजन डायल 112 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। दोनो नंबर 24×7 कार्य करते है। आमजन जितनी जल्दी हो सके 1930 या 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाये।साईबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साईबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल https//www.cybercrime.gov.in पर या नजदीकी थाना में स्थित साइबर हेल्प डेस्क, साइबर थाना रोहतक मे शिकाय़त दर्ज करवा सकते हैं। तुरन्त शिकायत करनें पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *