समाधान शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर

चिमन लाल, ब्यूरो चीफ हरियाणा

झज्जर,

जिले में सप्ताह में दिन सोमवार व गुरुवार को आयोजित हो रहे समाधान शिविरों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को सीएम कार्यालय द्वारा वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी जगनिवास मौजूद रहे व विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निपटारे की स्थिति की जानकारी दी। वीसी उपरांत एडीसी ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निवारण सुनिश्चित करना है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जाए और कार्रवाई की जानकारी सीधे संबंधित आवेदक को दी जाए। उन्होंने कहा कि विभागवार लंबित शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग हो तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी शिविरों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान शिविरों से मिलने वाले फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी लोगों को वास्तविक राहत देने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *