समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का अधिकारी करें शीघ्र उचित निपटारा : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

विशेष संवाददाता चिमन लाल

शिकायतों के निपटारे के लिए आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर

रोहतक

उपायुक्त रोहतक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का संबंधित अधिकारी शीघ्र उचित निपटारा करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार समाधान शिविर में प्राप्त हो रही शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाना है। उन्होंने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। हर शुक्रवार को हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों व निपटाई गई शिकायतों की समीक्षा की जाती है।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का निपटारा करते समय विशेष ध्यान रखें तथा सही निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हो सके। उन्होंने सिंचाई विभाग, राजस्व, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, विकास एवं पंचायत व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। अधिकारी अंतर विभागीय तालमेल को बढ़ाकर कई विभागों से संबंधित शिकायत का भी शीघ्र निपटारा करें।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि नागरिक वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जलजनित बीमारियों के प्रति सतर्क रहे तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसी बीमारियों से बचाव के लिए दी गई हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नागरिक हर सप्ताह एक ड्राई-डे मनाए तथा इस दिन अपने कूलर, फ्रिज, पशु के पानी पीने के होदी, बेकार पड़े टायरों इत्यादि को साफ करें ताकि इनमें ठहरे पानी में मच्छर का लारवा पैदा न हो। इस मौसम में होने वाली डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया इत्यादि बीमारियां मच्छर के काटने से होती है तथा मच्छर साफ ठहरे हुए पानी में पनपता है। अपने आसपास गड्ढों को भरवाएं और यदि ऐसा संभव न हो तो गड्ढों में भरे पानी पर लारवा नाशक दवाई इत्यादि डाले। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता तरूण गर्ग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, भूजल विज्ञान अधिकारी दलबीर राणा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर, स्वास्थ्य विभाग के जिला परिवार कल्याण अधिकारी सुरेश भारद्वाज सहित अन्य विभागों के अधिकारी व भाजपा के प्रतिनिधियों में एडवोकेट अंकुश व उदयभान मलिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *