सरसों तेल के दाम में 40 से 50 रुपये तक गिरावट

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिलती नजर आ रही हैं। इसकी वजह हैं खाद्य तेलों के दाम में आई गिरावट। देश की राजधानी दिल्ली में खाने के तेलों के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं।

यहाँ सरसो के तेल जिनकी पिछले साल कीमत दो सौ रुपये प्रति लीटर था वह 160 तक पहुँच गई हैं। इसी तरह सोयाबीन और बिनौला के तेलों के दाम भी गिरे हैं।

दरअसल इसके पीछे वजह जरूरत से ज्यादा खाद्य तेलों के आयत को बताया जा रहा हैं। यही वजह हैं कि मंडियों में इनकी आवक बढ़ी हैं, नतीजतन खाद्य तेलों के दम में गिरावट दर्ज की गई हैं। हालाँकि पामोलिन और मूंगफली तेल के भाव अपने पहले के ही स्तर पर बने हुए हैं। बावजूद होली के त्यौहार से पहले दामों में आई कमी से आम लोगों ने राहत महसूस किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *