सांपला निवासी युवक की हत्या करने की वारदात में शामिल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 04 दिन के पुलिस रिमांड पर

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक
 
रोहतक पुलिस की टीम ने सांपला निवासी युवक की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि अश्वनी कुमार ने बताया कि सांपला निवासी राजवंती की शिकायत के आधार पर थाना सांपला मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 19.11.2025 को अजय सांय के समय घर से चला गया। वह रात को घर नही आया। उसके दोस्त ने राजवंती को बताया कि अजय को गभ्भीर चोटे मारकर दतौड रोड के पास गिरा रखा है। अजय को ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। दौराने ईलाज दिनांक 21.11.2025 को अजय की मौत हो गई। मामले की जांच स.उप.नि – द्वारा अमल मे लाई गई।
दिनांक 27.11.2025 को आरोपी राहुल उर्फ़ बाबा पुत्र प्रकाश निवासी गिझी सांपला, रोहित उर्फ़ चोटी पुत्र सुरेश निवासी खेडी सांपला व जाहिद उर्फ साहिल पुत्र हकीम निवासी सांपला को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *