विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने सांपला मे हुई दीपु की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सांपला उप.नि. पंकज कुमार ने बताया कि गांव जसौर खेडी जिला झज्जर निवासी अखिल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि अखिल ने दहकौरा रोड सांपला मे दस कमरे किराये के कमरे बना रखे है। जिसमे सिकन्दर व दीपु नाम का लडके किराये पर रहे थे। दिनांक 24.02.2026 को दीपु व सिकन्दर आपस मे झगड रहे थे। सिकन्दर ने दीपु को जान से मारने की धमकी दी। सुबह के समय अखिल को सूचना मिली की दीपु के कमरे से खुन बह रहा है। दीपु मृत अवस्था मे कमरे मे पडा हुआ था। मामले की जांच उप.नि. महेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 26.02.2026 को आरोपी सिकन्दर पुत्र रामशिश निवासी कलकता हाल किरायेदार सांपला को गिरफ्तार किया गया है।