साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा।इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल व अन्य नियम माने जाएंगे। सूतक से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित है। आगे जानिए 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा…

भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा, जो शाम को 06 बजकर 47 तक रहेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्यों जैसे शिलांग, नागालैंड, असम आदि में देखा जाएगा। इसके बाद ये धीरे-धीरे पूरे देश में दिखाई देगा।

धर्म ग्रंथों के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस हिसाब से 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 06 बजकर 23 मिनिट से शुरू हो जाएगा और ग्रहण के साथ ही यानी शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। सूतक के दौरान बहुत से काम करने की मनाही होती है।

3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण वैसे तो पूरे देश में देखा जाएगा लेकिन भारत के पूर्वोत्तर से इसकी शुरूआत होगी। ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले नागालैंड में दिखाई देगा। वहां ये चंद्र ग्रहण शाम को 05 बजकर 17 मिनिट से दिखाई देना शुरू होगा जो 06:46 तक दिखाई देगा। यानी नागालैंड में इस चंद्र ग्रहण की कुल अविधि 01 घण्टा 29 मिनिट की रहेगी। वहीं मुंबई व इसके आस-पास के क्षेत्रों में ये चंद्र ग्रहण 5 से 10 मिनिट के लिए ही दिखाई देगा।

Disclaimer
आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *