विशेष संवाददाता चिमन लाल
चरखी दादरी
ट्राला चोरी के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए चरखी दादरी पुलिस की एक टीम ने तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। गांव हडौदी निवासी एक व्यक्ति का ट्राला चोरी के मामले में सीआईए चरखी दादरी की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव हड़ौदी निवासी सन्दीप कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी बिल्डर्स एंड सप्लायर फर्म के नाम 15 ट्राले हैं। उसने अपना एक ट्राला ठीक करवाने के लिए धींगड़ा ट्रैडिंग में खड़ा किया था। ट्राले की बॉडी को वहीं खड़ा कर पिछला हिस्सा ट्राली को राधा स्वामी सत्संग भवन दादरी लोहारू रोड़ पर सुखबीर टायर पैंचर की दुकान पर खड़ा किया था। रात को अज्ञात चोर ट्राली को चोरी करके ले गया। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर ट्राली व अज्ञात चोर की तलाश शुरु कर दी। उपरोक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई करते हुए सीआईए चरखी दादरी की पुलिस टीम ने ट्राली चोरी करने के तीन आरोपियों सुमित निवासी शिशवाला, सुनील निवासी रावलधी व बिन्टू निवासी गुढाण जिला रोहतक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा ट्राली को बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।