विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर रकम दाव पर लगाकर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा रकम लगाकर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी मंडी के साथ लगती पार्किंग मे खड़ी एक प्राइवेट बस से काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान लोकेंद्र, सूरज, मोहित निवासी फरीदाबाद और राजू निवासी गुड्डा के तौर पर की गई। जिनसे ताश के पत्ते और 7070 रुप की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में जुआ अधिनियम के तहत अपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।