विशेष संवाददाता चिमन लाल
सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने असल मालिक का पता कर लौटाये 1 लाख रुपये
रोहतक
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि राजेश्वरी पत्नी मिश्री निवासी उतरप्रदेश को सीआईए-1 स्टाफ के बाहर जमीन पर 1 लाख रुपये गिरे हुये मिले। राजेश्वरी ने ईमानदारी का परिचय देते हुये 1 लाख रुपये सीआईए-1 स्टाफ की टीम के हवाले कर दिये। सीआईए-1 स्टाफ की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये असल मालिक की पहचान के प्रयास किए गए। सीआईए-1 स्टाफ की टीम व महिला राजेश्वरी ने ईमानदारी का परिचय देते हुये दिनांक 09.12.2025 को असल मालिक पवन निवासी चिन्योट कॉलोनी को 1 लाख रुपये लौटाये है। पवन ने राजेश्वरी व सीआईए-1 स्टाफ की ईमानदारी की प्रसंशा की तथा दोनो का धन्यवाद किया है।