सीएलजी द्वारा आपसी भाईचारें से किया जा रहा विवादों का निपटारा

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन मे सामुदायिक समन्वय शाखा, (सी.एल.जी.) जिला रोहतक द्वारा पारिवारिक मामलो मे सुलह करवाई जाती है। सामुदायिक समन्वय समूह के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया है। शाखा के सदस्यों सुभाष गुप्ता व रोहताश सिंह अहलावत (रिटायर्ड डीएसपी) द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों से समाज में आपसी भाईचारा कायम रखा जा रहा है। इन दोनो को प्रयासों से ही कई घरों को टूटने से बचाया गया है। सामुदायिक समन्वय शाखा द्वारा रुपये के लेन-देन, पारिवारिक मामले, मैट्रोमोनियल आदि मामलो को आपसी भाईचारे मे सुलह कराकर निपटाया जाता है। शाखा का मुख्य उद्देश्य है कि वादी/परिवादी का समय, धन, मानसिक परेशानी आदि से छुटकारा दिया जा सकें। शाखा द्वारा लिए गए निर्णयों से वादी व परिवादी दोनो पक्ष खुश होकर जाते है। सामुदायिक समन्वय शाखा सन् 2011 से समाज कार्य की भलाई के लिये कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के कार्यकाल के दौरान सामुदायिक समन्वय शाखा द्वारा सबसे अधिक मामलो को हल किया गया है। करीब इन ढाई महीने के दौरान 24 मामले शाखा के सामने आये है जिसमे शाखा द्वारा 22 मामलो का निपटारा किया गया है, 2 मामलों अभी लंबित है। सामुदायिक समन्वय शाखा द्वारा दोनो पक्षों की अलग-2 तथा एक साथ काउंसलिंग की जाती है। दोनो पक्षों को सुनकर तथा दस्तावेजों की जांच करने के उपरांत आपसी सहमति बनाई जाती है जिसमें दोनो पक्ष खुश हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *