वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का योगदानअति महत्वपूर्ण रहा है। इसी कड़ी में सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, भा.पु.से. की अध्यक्षता में 26 ससतंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित बल मुख्यालय में “हिंदी समारोह” का आयोजन हषोल्लास के साथ
मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवजलित कर माता शारदा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया।। इसके उपरांत केंद्रीय विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, छावला
की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु महानिदेशक द्वारा स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।
इस अवसर पर महासनदेशक ने राजभाषा अपील का विमोचन किया और वर्ष भर हिंदी में उत्कर्ष कार्य करने वाले
फ्रंटियर मुख्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों एवं निदेशालयों को राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया।
फ्रंटियर मुख्यालय श्रेणी में पंजाब, मेघालय और राजस्थान क्रमशः प्रथम,
द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
प्रशिक्षण संस्थानों में सीमा सुरक्षा बल अकादमी गुवालियर, केंद्रीय आयुष एवं युद्ध कौशल विद्यालय इंदौर, तथा सहायक प्रशिक्षण केंद्र ने इंदौर ने क्रमशः
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निदेशालयों की श्रेणी में प्रशासन, कार्मधक और रसद निदेशालय ने क्रमशः शीष तीन स्थान प्राप्त किए ।
साथ ही, हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 28 कार्मिकों को महानिदेशक द्वारा नगद पुरस्कार,
प्रशस्ति-पत्र प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने सम्बोधन में महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने कहा राजभाषा हिंदी हमारी एकता की पहचान है और सरकारी कायों में इसका अधिकाधिक प्रयोग किया जाना दक्षता बढाता है बल्कि भारतीयता की भावना को भी प्रबल करता है।
उन्होंने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी तथा सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मिको
का अपना अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया।