विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर,
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी (शनिवार) तक बढ़ा दिया गया है। डीसी ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी अपील की कि वे ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
दिल्ली एनसीआर में सभी स्कूल खुले रहेंगे. स्कूल को 16 जनवरी को बंद रखने को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं जारी की गई है. जबकि, अन्य राज्य हैं जहां पोंगल की छुट्टी के कारण स्कूलों को बंद रखा जाएगा. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. उत्तरी राज्यों में भी कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।