स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने 2 किलो 10 ग्राम चूरापोस्त के साथ किए दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना दुजाना क्षेत्र से दो आरोपियों को 2 किलो 10 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए थाना दुजाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नवीन निवासी एमपी माजरा और विपिन निवासी फोर्टपुरा बरानी, जिला झज्जर, अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने का कार्य करते हैं। सूचना के अनुसार दोनों आरोपी नीजी स्कूल खातीवास से जहाजगढ़ रोड की ओर, बंद पड़ी फैक्ट्री के पास खड़े होकर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को काबू किया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और उनकी उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 10 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना दुजाना में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *