स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

ग्रामीणों से अपने घरों व आसपास के क्षेत्र की सफाई करने का किया आह्वान

रोहतक,

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों की डंपिंग साईटों की सफाई करवाई गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने आज गांव मदीना गिंधराण का मौका निरीक्षण किया गया। उन्होंने शहीद स्मारकों पर फूल मालाएं चढक़र शहीदों का सम्मान किया व स्वच्छता ही सेवा का जायजा लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने गांव के मिडिल स्कूल में पौधारोपण किया और सफाई का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच तथा ग्राम वासियों के साथ मिलकर गांव के मुख्य बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों का भी मौका निरीक्षण किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, हमें अपने घरों की सफाई के साथ-साथ अपने आसपास, गलियों व नालियों को साफ रखना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
उन्होंने सभी ग्रामीण स्कीमों और लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में भी जानकारी दी कि यह योजना 25 सितंबर 2025 को लॉन्च हो रही है। इसके लिए फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है। लाडो लक्ष्मी योजना के लाभपात्रों को गांव मदीना गिंधराण और मदीना कोरसान से बुलाकर उनसे बात की एवं उनको जानकारी दी कि उनका नाम लाडो लक्ष्मी योजना में आया हुआ है। पात्र महिलाएं दस्तावेज पूर्ण करवा कर फॉर्म ऑनलाइन करवाए। मुख्यालय से प्राप्त लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र लाभार्थी नवीना पत्नी जगफूल को फोन करके मौके पर बुलाया तथा सीपीएलओ को आदेश दिए कि इनका फॉर्म आज ही ऑनलाइन किया जाए। उन्होंने जिला के सभी सरपंचों का आह्वान किया है कि वे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लें। वे आमजन की भी इसमें भूमिका निर्धारित करें। जिला रोहतक की जो ग्राम पंचायत अच्छा काम करेगी उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *