विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के कार्य की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई जिस दौरान सख्त निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य को पूर्ण लगन एंव गंभीरता से किया जाये तथा नगर निगम एवं पालिकाओ क्षेत्र में हर घर से कूड़े का लेने एवं मुख्य मार्गो पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने बारे निर्देश दिए गए। पूर्व में हुई बैठक दौरान वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने के निर्देश दिए गए थे जिस बारे महम नगर पालिका द्वारा पार्क बनाया जा चुका है तथा नगर निगम व नगर पालिका सांपला में भी एक सप्ताह में वेस्ट टू वंडर पार्क बनवाने के लिए प्रर्यासरत रहेंगें जिस बारे सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिए जा चुके है। गदंगी फैलाने वालो पर अब सख्ती से कार्य किया जायेगा तथा टीमें कूड़ा इधर-उधर फैकने वालो व डस्टबीन न रखने वालो तथा सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालो के चालान करेंगी। इसके अतिरिक्त C&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) को नगर निगम द्वारा चिन्हत स्थल जेल रोड़, गांव सुनारियां पर डलवाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा तथा इधर-उधर C&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) डालने वालो के चालान किए जायेंगें। बैठक के दौरान नगर निगम के सफाई कार्य व स्ट्रीट लाईट से सम्बन्धित कार्य हेतु कन्ट्रोल रूम को एक स्थान पर संचालन हेतु कार्य योजना तैयार करने बारे निर्देश दिए गए थे ताकि नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य व स्ट्रीट लाईट शिकायत हेतु आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अब एक सप्ताह में नगर निगम की सभी प्रकार शिकायतो हेतु एक ही कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा जिसमें नगर निगम से सम्बन्धित कार्यो की शिकायत दर्ज कर उनका समाधान करवाया जायेगा। बैठक में संयुक्त आयुक्त नमीता कुमारी, कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह, नगर अभियंता सत्यव्रत व शांत सुहाग, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक विपिन, परमजीत, सुमित फौगाट, संदीप राठी, कृष्ण लाल, प्रदीप, पालिकाओ के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।