स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन

विशेष संवाददाता चिमन लाल

शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र सेवा के लिए करता है प्रेरित : उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में अधिकारियों ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में आज 30 जनवरी के दिन मौन धारण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। हम सब देश के उन महान शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने भारत वर्ष के लिए बलिदान दिया। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। लघु सचिवालय परिसर में ठीक 11 बजे सायरन बजाया गया और 2 मिनट तक मौन धारण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, नगराधीश अंकित कुमार, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी तनुमय दत्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *