आईपीएस अजय सिंघल को हरियाणा का नया डीजीपी बनाया गया है। कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह बुधवार (31 दिसंबर) को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में अजय सिंघल को अब ये जिम्मेदारी दी गई है। अजय सिंघल 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं और अभी विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा में DGP हैं।
आदेश में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से प्राप्त पैनल पर विचार करने के बाद, हरियाणा के राज्यपाल द्वारा आईपीएस अजय सिंघल को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कम से कम दो वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है।
अजय सिंघल, हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के महानिदेशक थे. ओ. पी. सिंह बुधवार को तीन दशकों से अधिक के अपने सेवाकाल के बाद रिटायर हो गए।
आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार के कथित आत्महत्या मामले को लेकर विपक्ष के बढ़ते हमलों के बीच शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिए जाने के बाद 14 अक्टूबर को ओ. पी. सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। सिंह को 14 दिसंबर को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था।