विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर,
हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा शुक्रवार 08 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा शनिवार 09 अगस्त, 2025 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण बसों में दी जाएगी